बड़वाह। फन एन फ्लोरा फार्मलैंड एण्ड रिसोर्ट में भव्य संगीतमय श्री शिव पुराण कथा ज्ञान गंगा का होगा आयोजन....सप्त दिवसीय होंगे आध्यात्मिक कार्यक्रम....

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह समीपस्थ ग्राम मनिहार स्थित फन एन फ्लोरा फार्मलैंड एण्ड रिसोर्ट में पहली बार भव्य संगीतमय श्री शिव पुराण कथा ज्ञान गंगा का आयोजन 23 फरवरी से 1 मार्च तक सप्त दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन अलकारानी जैन, रैना-शलभ जैन अर्शी-शुभम जैन परिवार के द्वारा माँ नर्मदा एवं नाकोडा भैरव की कृपा से बैंकुठवासी स्व. कमलकुमार जैन की पुण्यस्मृति में आयोजन कराया जा रहा है। कथा का वाचन प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से किया जाएगा।
कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा।उसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज कथा का वाचन करेंगे ————– रैना-शलभ जैन ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर परिवार सहित श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और भक्तजन पूरी श्रद्धा से जुटे हुए हैं।
कथा का वाचन प्रेम मुर्ति पंडित अभिषेकानंद महाराज अपनी सुमधुर वाणी से कथा का वाचन करेंगे।23 फरवरी को सोमवार को प्रथम दिवस सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।उसके पश्चात श्री शिव महापुराण की महिमा एवं शिव पार्वती झांकी दर्शन होगा।
24 फरवरी मंगलवार शिव पार्वती के गणगौर स्वरूप दर्शन होगा। 25 फरवरी बुधवार ब्रह्मा विष्णु के द्वारा शिवलिंग के प्रकट होने पर पूजन होगा। 26 फरवरी गुरुवार शिव पार्वती विवाह सम्पन्न होगा। 27 फरवरी शुक्रवार महाकाली का दिव्य दर्शन हनुमान जी की दिव्य झांकी दर्शन होगे ।
28 फरवरी शनिवार गणेश जी का रिद्धी सिद्धी संग विवाह होगा।अनुसुइया के यहां ब्रह्मा विष्णु महेश का पालना में झांकी दर्शन एवं फुलों की होली खेली जाएगी।
सुंदर कांड खाटू श्याम कृष्ण लीला नाकोडा भैरव भक्ति का आयोजन होगा ——- अलका रानी जैन अर्शी-शुभम जैन ने बताया कि श्री शिव पुराण कथा के पश्चात सायंकाल सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा।
24 फरवरी को सायंकाल 7 बजे सुंदरकांड का आयोजन होगा।25 फरवरी 2026 बुधवार को सायंकाल 7 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
26 फरवरी गुरुवार को सायंकाल 7 बजे श्री कृष्ण लीला का व्यंगम झाकी दृश्य एवं भगवान श्री कृष्ण की लीला का चित्रण होगा। 27 फरवरी शुक्रवार को सायंकाल 7 बजे श्री खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन होगा।
28 फरवरी शनिवार को सायंकाल 7 बजे नाकोडा भैरव भक्ति का संगीतमय आयोजन होगा।आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।



