2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन

2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित
देशभर से 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की है संभावना
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे भारत में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके माध्यम से कर्नाटक के 150+ इंजीनियरिंग कॉलेजेज़ और देशभर के 30+ रेप्यूटेड प्राइवेट, सेल्फ-फंडेड और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश मिलता है।
यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बी.ई./बी.टेक प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। ये प्रोग्राम्स कर्नाटक अनएडेड प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज़ एसोसिएशन (कूपेका) से संबद्ध संस्थानों और यूनी-गॉज मेंबर यूनिवर्सिटीज़ द्वारा ऑफ़र किए जाते हैं।
यह कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट पूरे भारत के 200+ शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 400+ टेस्ट सेंटर्स शामिल होंगे। लगभग 1,40,000 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। देशभर के सभी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के योग्य हैं।
● एप्लिकेशन विंडो: 03 फ़रवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक
● ऑफ़िशियल वेबसाइट्स: www.comedk.org
www.unigauge.com
पूरी एप्लिकेशन और परीक्षा प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, और परीक्षा दिशानिर्देश से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
साल 2022 में कोमेड-के ने कोमेड-के केयर्स इनोवेशन हब्स की शुरुआत की। इन हब्स का उद्देश्य एकेडमिक लर्निंग और इंडस्ट्री रिक्वायरमेंट्स के बीच की दूरी को कम करना है, जिसके लिए यहाँ व्यावहारिक, कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
वर्तमान में कर्नाटक में कुल 9 इनोवेशन हब्स संचालित हो रहे हैं — जिनमें से तीन बेंगलुरु में हैं और बाकी मैसूरु, कलाबुरगी, मंगलूरु, बेलगावी, तुमकूरु और हुब्बली में स्थित हैं।
हर हब लगभग 5,000 स्क्वेयर फ़ीट के क्षेत्र में फैला है और यहाँ स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट फ़ैसिलिटीज़ उपलब्ध हैं, जिनमें रैपिड प्रोटोटाइपिंग टूल्स, लेज़र कटिंग मशीन्स, 3डी प्रिंटर्स, ए.आर./वी.आर. टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स लैब्स और अन्य आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं।
ये हब्स उभरते हुए और भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों में कई प्रोग्राम्स प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
● इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्यूरियल थिंकिंग
● प्रोटोटाइपिंग एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट
● इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) – स्मार्ट कनेक्टेड सिस्टम्स
● डेटा साइंस एंड अप्लाइड मशीन लर्निंग
● रोबोटिक्स एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स
● अप्लाइड एआई एंड एजेंटिक सिस्टम्स
कर्नाटक कोमेड-के की इस पहल के माध्यम से निजी इंजीनियरिंग कॉलेजेज़ में स्ट्रक्चर्ड, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी, डॉ. कुमार, ने कहा “कोमेड-के में हमारा दृढ़ विश्वास है कि किसी छात्र की मेरिट और एप्टिट्यूड ही उसकी शिक्षा यात्रा के मुख्य मार्गदर्शक होने चाहिए। कोमेड-के यू-जी-ई-टी हमारी फेयरनेस, ट्रांसपेरेंसी और इक्वल अपॉर्च्युनिटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से 150 से अधिक टॉप-टियर कॉलेजेज़ छात्रों को प्रवेश देते हैं, और युवा प्रतिभाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से जोड़ना हमारे लिए गर्व की बात है,”
ईआरए फ़ाउंडेशन के सीईओ श्री पी. मुरलीधर, ने कहा कि “यूनी-गॉज के माध्यम से हम फेयरनेस और ऑब्जेक्टिविटी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के साथ-साथ भारत के भविष्य के वर्कफोर्स के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है,”
www.comedk.org और www.unigauge.com ही कोमेड-के और यूनी-गॉज की आधिकारिक वेबसाइट्स हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि सही जानकारी और आवेदन के लिए केवल इन्हीं वेबसाइट्स पर भरोसा करें।



