
R S S के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शतक फिल्म का प्रीमियर शो संपन्न हुआ
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की यात्रा को लेकर एक प्रभावी फिल्म *शतक* का प्रदर्शन संपूर्ण भारत में आरंभ हो रहा है। इस फिल्म को लेकर राष्ट्र प्रेमी समाज जन में अत्यंत उत्साह तथा जिज्ञासा भी है।
इस फिल्म के *विशेष प्रीमियर शो* का आयोजन *TDK, Zodiak Mall,स्कीम नंबर 140*,अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने,इन्दौर संपन्न हुआ।

संघ के उपर बनी फिल्म बहुत सुंदर खूब सुरती बनाई गई। यह देश की आम जनता पर गहरी छाप छोड़ेगी। फिल्म निर्माता ने संघ के संस्थापक डा केशव राव बलिराम हेडगेवार के बाल्य काल से लेकर बाला साहब देवरस तक का जीवंत उदाहरण दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास पर बनी फिल्म ‘शतक’ (Shatak: Sangh Ke 100 Varsh) आज 20 फरवरी 2026 को देश भर में रिलीज हो रहीं है। यह फिल्म डॉ. हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, प्रमुख घटनाओं, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को दर्शाती रहीं है।
फिल्म की कहानी: यह फिल्म 1925 से लेकर अब तक के 100 वर्षों के प्रमुख पड़ावों, विचारधारा, और देशभक्ति के प्रसंगों को पर्दे पर पेश करती है।

कलाकार और निर्माता: वीर कपूर निर्माता हैं, आशीष तिवारी को-प्रोड्यूसर हैं और आशीष मल्ल ने निर्देशन किया है।विशेष सहयोग: फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने नैरेशन (आवाज) दिया है, है।प्रेरणा: यह फिल्म डॉ. हेडगेवार के त्याग और संगठन के अनुशासित सफर को जीवंत करने का प्रयास है।
यह फिल्म मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष (100 साल) के उपलक्ष्य में लाई गई है, जो आम दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होने का दावा करती है। फिल्म में भारत माता की जय, माधव की जय केशव की जय, जय शिवा सरदार की आदि नारों से हॉल लगते रहें।
प्रीमियर शो के संघ के विनीत नवासे दिनेश गुप्ता,, प्रांजल, सागर चौकसे , प्रवीण खारीवाल, प्रकाश हिंदुस्तानी, राकेश राठौर, महेंद्र सोनगरा पियूष पारे अनेक पत्रकार,संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अनुषांगिक संघटन के सदस्य उपस्थित थे।



