
अग्रवाल कुटुम्ब से जुड़े 251 नए सदस्य, खजराना गणेश एवं कुलदेवी माँ
महालक्ष्मी की साक्षी में लिया 1 अप्रैल को विधिवत शुभारम्भ का संकल्प
इंदौर। अग्रवाल समाज में अग्रवाल कुटुम्ब के नाम से गठित युवाओं की संस्था ने 1100 सदस्यों का परिवार स्थापित करने के अपने लक्ष्य के मुकाबले प्रथम चरण में 251 सदस्य बना लिए हैं। बुधवार को खजराना गणेश मंदिर एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की साक्षी में 1 अप्रैल तक संगठन से 1100 युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। यह अभियान चार चरणों में पूरा होगा, तब संगठन का विधिवत स्थापना दिवस मनाकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
बुधवार को इन सभी 251 सदस्यता प्रपत्रों की खजराना गणेश मंदिर एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की साक्षी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई गई। ग्रुप की ओर से संजय बांकडा, राजेश मित्तल मालवा मिल, अरविन्द अग्रवाल वेल्यूअर, मनोज अग्रवाल अन्नपूर्णा एवं रितेश मित्तल बारदान ने बताया कि अगले चरण में 28 फरवरी तक और नए 251 सदस्य बनाने का संकल्प किया गया है। इसके पश्चात 15 मार्च तक फिर 251 तथा अंतिम चरण में 31 मार्च तक 347 नए सदस्य बनाने और उन्हें अग्रवाल कुटुम्ब सेवा समिति से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। इस तरह आगामी 1 अप्रैल से अग्रवाल कुटुम्ब का विधिवत गठन कर उस दिन स्थापना दिवस भी मनाने का निर्णय लिया गया है। 1 अप्रैल को स्थापना दिवस के साथ ही अग्रवाल कुटुम्ब से जुड़े सभी सदस्य आपस में एकदूसरे के सुख दुःख में शामिल होने के अलावा कारोबारी रिश्तों के साथ ही पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर भी मेलजोल बढ़ाकर अग्रवाल कुटुम्ब के नाम को सार्थक बनाने का संकल्प भी आज खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की साक्षी में लिया गया है। इस अवसर पर सचिन अग्रवाल (दरबार), मनीष जिंदल, अजय मंगल (शिवमोती), संजय गोयल मंडी, नितिन एयरपोर्ट, भावेश अग्रवाल, विकास जिंदल, अमित ब्रजमोहन अग्रवाल, राम अग्रवाल, रत्नेश गोयल, पसंद बांकडा, रीतेश राजवंशी एवं अमृत गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल कुटुम्ब सेवा समिति से जुड़े नए सदस्य शामिल थे। अग्रवाल कुटुम्ब के सदस्य समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में एकदूसरे के लिए हर सेवा प्रकल्प के लिए तत्पर रहकर संगठन को निरंतर विस्तार देंगे।



