.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध

सनावद। सनावद पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार….आरोपी के पास से चार किलो से ज्यादा गांजा किया जप्त…

.

राहुल सोनी सनावद। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया।

सोमवार को एसडीओपी अर्चना रावत व थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया 15 फरवरी को सूचना मिली की एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओंकारेश्वर बायपास सनावद पर कही ले जाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां बताएं गए स्थान पर संदेही की तलाश की। वहां एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कैलाश (58) गेंदालाल मेहरा निवासी भोगावां बेडी का होना बताया। टीम ने कैलाश का बेग चेक किया जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लायसेंस नहीं पाए गए।

जिस पर आरोपी कैलाश के कब्जे से कुल 4 किलो 190 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रूपए को नियमानुसार विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कैलाश से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क व सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जाएगी । जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी ।

कार्रवाई में एएसआई संदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक गंभीर मीणा, राजेंद्र चौहान, आरक्षक सरदार निगम, राजीव गुर्जर, राजेश जायसवाल, कैलाश, विनोद गौड़, सुनील का योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!