

इंदौर में पहली बार राजस्थान के वरिष्ठ कलाकार डिक्सित की एकल कला प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न
इंदौर। कला संस्था द्वारा इंदौर में पहली बार राजस्थान से आए वरिष्ठ कलाकार डिक्सित की एकल कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी को शहर के कला प्रेमियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।
डिक्सित अपनी विशिष्ट शैलीबद्ध कला के लिए जाने जाते हैं। उनकी कृतियों में एब्स्ट्रैक्ट आर्ट, मॉडर्न आर्ट, टेक्सचर आर्ट, कंटेम्पररी आर्ट और वॉल आर्ट प्रमुख रूप से देखने को मिलीं। उनकी कला में पारंपरिक तत्वों और आधुनिक अभिव्यक्तियों का संतुलित व प्रभावशाली संगम दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
कलास्तंभ की संस्थापक सपना कठफर ने बताया कि यह इंदौर में पहला अवसर था जब राजस्थान के कलाकार डिक्सित की सोलो आर्ट एग्ज़िबिशन आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर के कला प्रेमियों को समकालीन कला की नई धाराओं से परिचित कराना और कलाकारों के रचनात्मक दृष्टिकोण को मंच प्रदान करना रहा।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत चित्रकृतियाँ रंगों, बनावटों और आधुनिक सोच का सशक्त उदाहरण रहीं। डिक्सित की कला में गहराई, भावनात्मक अभिव्यक्ति और प्रयोगधर्मिता स्पष्ट रूप से झलकी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।



