अग्रवाल महासभा के निशुल्क अ.भा. परिचय सम्मेलन का पहला न्योता खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित
इंदौर। श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में ब्रह्मलीन समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की पुण्य स्मृति में 28 से 30 मार्च तक गांधी हॉल परिसर में होने वाले तीन दिवसीय निःशुल्क अ.भा. युवक-युवती परिचय सम्मेलन का पहला न्योता सोमवार को खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया।
महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष डॉ. सतीश गोयल एवं महामंत्री अजय बंसल ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंघल के मार्गदर्शन में मातृशक्ति की ओर से श्रीमती उर्मिला गोयल, पुष्पा गुप्ता, पिंकी अग्रवाल तथा आयोजन से जुड़े नवीन गोयल, महेश चायवाले, रमेश तायल, श्याम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (जावरा) भी उपस्थित थे जिन्होंने खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की आरती में शामिल होकर सम्मेलन की सफलता की प्रार्थना की। समन्वयक संतोष गोयल के अनुसार सम्मेलन के लिए देश के हिंदी भाषी राज्यों के 100 से अधिक शहरों में प्रविष्ठि पत्र पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। प्रतिवर्ष होने वाले इस निशुल्क अ.भा. परिचय सम्मेलन में 2 हजार से अधिक प्रविष्ठियां मिलने का कीर्तिमान पिछले 2 वर्षों से बन रहा है और समाज बंधुओं के उत्साह को देखते हुए लगता है कि इस बार भी परिचय सम्मेलन में सर्वाधिक प्रविष्ठियां प्राप्त होंगी। सम्मेलन में आने वाले प्रत्याशियों के सचित्र विवरण सहित बहुरंगी परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।
तीन दिवसीय इस परिचय सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार 28 मार्च को विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होगा। सम्मेलन में गत 2024 एवं 2025 में दोनों वर्ष लगभग 2 हजार प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी जो पिछले 32 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक संख्या थी। यही नहीं, इस बार भी तत्काल पंजीयन की सुविधा भी तीनों दिन उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्म काल की दस्तक को देखते हुए परिचय सम्मेलन के दौरान मूक परिंदों के लिए ग्रीष्मकाल में दाना-पानी रखने के लिए सकोरों का वितरण भी किया जाएगा। समाजबंधुओं को अनेक सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए तीनों दिन विभिन्न संकल्प भी दिलाए जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन स्थल पर हमेशा की तरह सभी प्रत्याशियों के सचित्र विवरण को दर्शाने वाला कोलाज भी प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए तीनों दिन रियायती मूल्य पर भोजन, स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था भी जारी रहेगी। आयोजन समिति की नियमित बैठकों का सिलसिला यशवंत निवास रोड स्थित महासभा के कार्यालय पर चल रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग समितियो के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठकों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अग्रवाल महासभा के निशुल्क अ.भा. परिचय सम्मेलन का पहला
न्योता खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित
इंदौर श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में ब्रह्मलीन समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की पुण्य स्मृति में 28 से 30 मार्च तक गांधी हॉल परिसर में होने वाले तीन दिवसीय निःशुल्क अ.भा. युवक-युवती परिचय सम्मेलन का पहला न्योता सोमवार को खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया।