.
इंदौर

राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का शासकीय महाविद्यालय में आयोजन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग

.

राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का शासकीय महाविद्यालय में आयोजन

इंदौर – शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग एवं एकाग्र एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में आर्टमीसिया कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन के प्रख्यात मूर्तिकार एवं प्रोफेसर गौरव सोनी ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से लगभग 158 प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

IMG 20260214 WA0059 IMG 20260214 WA0060 IMG 20260214 WA0058 IMG 20260214 WA0063

प्रोफेसर सोनी ने लाइव मॉडल पर मिट्टी से मूर्ति निर्माण करते हुए अपनी कड़ी मेहनत, सृजनात्मकता और एकाग्रता का परिचय दिया। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़े प्रतिभागी उनकी कलात्मक प्रस्तुति को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और अतिथि कलाकार के स्वागत से हुआ। प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने प्रोफेसर सोनी का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला संयोजक डॉ. कुमकुम भारद्वाज ने कहा कि मिट्टी से खेलना सभी को पसंद है, लेकिन जब यह खेल कलात्मकता का रूप धारण कर लेता है, तो इसमें सौंदर्य का समावेश हो जाता है और एक मूर्तिकार अपनी रचनात्मक यात्रा प्रारंभ करता है। एकाग्र एनजीओ की सचिव कल्पना सिंह ने बताया कि गौरव सोनी अब तक 16,000 से अधिक मूर्तियों का निर्माण कर चुके हैं। एनजीओ की अध्यक्ष गरिमा शर्मा ने भी कलाकार की जीवंत कलाकृतियों की सराहना की।

कार्यशाला में डॉ. वी.पी. बैरागी (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ. मनीषा जोशी (आईक्यूएसी समन्वयक), डॉ. एस.के. छारी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. उषा महोबिया, डॉ. रजनी भारती, महेश विश्वकर्मा, लाइव मॉडल के रूप में एक छात्र तथा विभाग के अनेक छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. कुमकुम भारद्वाज, चित्रकला विभागाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!