.
विविध

राष्ट्रीय पुस्तक मेला अब दो दिन और।  संविधान पर आधारित 40 पुस्तकें बनी आकर्षण का केन्द्र* 

बच्चों की सस्ती और अच्छी किताबों की धूम

.

*राष्ट्रीय पुस्तक मेला अब दो दिन और*

*संविधान पर आधारित 40 पुस्तकें बनी आकर्षण का केन्द्र*

*बच्चों की सस्ती और अच्छी किताबों की धूम*

इन्दौर। स्थानीय गांधी हाॅल कैम्पस में आयोजित 13 वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला में संविधान पर आधारित पहली बार मेले में आईं करीब 40 से ऊपर पुस्तकें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। जैसे-जैसे मेला अपनी समाप्ति की ओर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे पाठकों की भीड़ में भी इजाफा हो रहा है। पुस्तक मेला अब शहर में सिर्फ दो दिन के लिए है यानी आगामी रविवार मेला का अंतिम दिन होगा।

पुस्तक मेला में यूं तो विविध विषयों की लाखों पुस्तकें हैं लेकिन संविधान पर आधारित पुस्तकों का क्रेज देखते बन रहा है। खास तौर पर खेल-खेल में संवैधानिक मूल्यों को आसान भाषा में बताने वाली लूडो की पुस्तक ‘‘चढ़ती सीधी-उतरती सीढ़ी और संवैधानिक मूल्य’’ की ओर लोग खींचे चले आ रहे हैं। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि यह खेल संवैधानिक मूल्यों को सरल तरीके से समझाता है। कोई भी व्यक्ति इस दिलचस्प खेल को खेलते हुए मूल्यों को सीख सकता है। खेल के प्रत्येक चरण में खिलाड़ी एक अद्वितीय संवैधानिक मूल्य सीखते हैं जो हमारे दैनिक जीवन में लागू होता है। इस किताब का मूल्य 325 रुपए है।

इसके अतिरिक्त 40 से अधिक पुस्तकों में संविधान और हम, भारत का संविधान, भारतीय संविधान की विकास गाथा, बचपन में संविधान, संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि, संविधान की रचना प्रक्रिया, संविधान और आरक्षण, सूत्रों में संविधान (नौ खंड) आदि मौजूद हैं।

*मेले में नाट्य साहित्य* : मेले में विभिन्न स्टाॅल्स पर जहाँ बच्चों, युवाओं और वरिष्ठों के लिए उनकी रुचि की असंख्य पुस्तकें उपलब्ध हैं वहीं नाट्य साहित्य और नाट्य लेखन में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए पुस्तकों का अनूठा संसार यहाँ से वहाँ तक पसरा है। यश प्रकाशन, मनोज पब्लिकेशन्स, गोवो बुक्स, राजपाल एण्ड संस, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, दिनकर पुस्तकालय के स्टाॅल पर हिन्द युग्म के स्टाॅल्स पर आप तमाम उपयोगी पुस्तकों का चयन कर खरीद सकते हैं। समय प्रकाशन के स्टाॅल पर चतुर्भुज रचनावली, भारतीय और विदेशी नाटकों का इतिहास, सुनील कुमार प्रिय का मकड़जाल, मधु शुक्ला का ढोल की पोल, जितेन्द्र सहाय का भटकते लोग पुस्तकें चुन और खरीद सकते हैं।

*बच्चों की सस्ती और अच्छी किताबों की धूम:* मनोज पब्लिकेशन्स और गोवो बुक्स के स्टाॅल पर बच्चों की सस्ती और अच्छी पुस्तकें भारी तादाद में उपलब्ध हैं। यहाँ पर आप छोटे बच्चों के लिए 101 सीरिज़ की एनिमल स्टोरिज़, बेड टाइम स्टोरी, फेरी टेल्स, माॅरल स्टोरिज़, पचतंत्र की कहानियाँ, टू इन वन कलर्स एण्ड शेप्स, फ्रूट्स एण्ड वेजिटेबल्स, बेबी पोस्टर्स, ए.बी.सी. चाट्र्स, बिग पिक्चर बोर्ड बुक्स आप खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त गुरुनानक अर्जुन, शिव और पार्वती, गणेश, लक्ष्मी, प्रह्लाद, हनुमान, चाणक्य, सुभाष चन्द्र बोस, अशोक, महात्मा गांधी, राम, कृष्ण, झांसी की रानी, जातक कहानियाँ (3 खण्ड), जादू नगरी, रोबिन हुड, गुलिवर की यात्राएँ, तीसमार खाँ आदि उपलब्ध हैं। यह पुस्तकें बच्चों को भारतीय परंपरा, इतिहास, चरित्र नायकों, पौराणिक कथाओं और रोमांचक यात्राओं से समृद्ध करने में समर्थ हैं।

IMG 20260213 WA0077 IMG 20260213 180436 IMG 20260213 WA0055

*बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज* : पुस्तक मेले में बच्चों के लिए जारी विभिन्न प्रतियोगिताओं की कड़ी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वेशभूषा में सजे बच्चों ने जहाँ मेले को अनेकता में एकता के रंग में रंगा वहीं विभिन्न व्यक्तित्वों को अपने विविध परिधानों से प्रदर्शित कर जीवंत किया। पुस्तक प्रेमियों ने इसे देखा और सराहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!