.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध

बड़वाह। बड़वाह के महेश्वर रोड़ पर महिला बाल विकास अधिकारी सहित टीम ने रूकवाया बाल विवाह…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। गुरुवार को एक परिवार द्वारा अपनी नाबालिक बेटी का किया जा रहा बाल विवाह की शिकायत मिलने पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल जैन ने अपनी टीम सहित पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचकर बाल विवाह को रूकवाया।

महिला बाल विकास अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि महेश्वर रोड़ पर बाल विवाह होने जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर जॉच हेतु मेरे स्वयं सहित पर्यवेक्षक श्रीमती ममता राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भागु वर्मा, आईसीपीएस जयंत शर्मा सहित पुलिस व पटवारी की टीम मौके पहुंची व जाँच की गई।

जिसमें बालिका के बालिका वर्तमान में 16 वर्ष 7 माह 24 दिन की हुई है। जो की उम्र विवाह योग्य नही है। वही बालिका की शादी की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी थी बालिका को हल्दी लग चुकी थी और आज ही शाम को बारात आने वाली थी।

उसके बाद टीम द्वारा मौके पर विवाह को रूकवाया गया। व बालिका के माता पिता को बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने का नियम बताया गया व यह बाल विवाह की श्रेणी में आता है

तथा बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। जिसमें दो वर्ष की जेल एवं 2 लाख का जुर्माना की सजा का प्रावधान है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!