
*मुंबई में ऑल इंडिया फायरवर्क्स ट्रेडर्स मीट आयोजित*
मुंबई / इंदौर। के होटल सुबा गैलेक्सी में फेडरेशन ऑफ फायरवर्क्स ट्रेडर्स द्वारा ऑल इंडिया फायरवर्क्स ट्रेडर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 200 से अधिक थोक पटाखा व्यापारियों ने भाग लिया।
इंदौर होलसेल फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर होतचंदानी, संजय चौधरी, बालचंद रावलानी, शिरीष थोरात, मनीष गेरा एवं डॉ. मनीष बालचंदानी सहित अहमदाबाद से आशीष खजांची भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शंकर होतचंदानी एवं आशीष खजांची का शॉल एवं बुके देकर सम्मान किया गया।
बैठक में एलई-5 पटाखा दुकानों के लाइसेंस में लागू नई सुरक्षा सुविधाओं, दुकानों के बीच आवश्यक दूरी, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर, स्मोक डिटेक्टर, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी एवं वॉटर स्प्रिंकलर संबंधी नियमों की जानकारी सेफेक्स फायर सर्विसेज द्वारा डेमो सहित दी गई।

अध्यक्ष माणिक राव, राष्ट्रीय समन्वयक सी. एस. रमण, जनरल सेक्रेटरी दिलीप देवकर (पुणे) एवं एडिशनल सेक्रेटरी राजा चंद्रशेखरन द्वारा भी लाइसेंस में हुए महत्वपूर्ण बदलावों पर प्रकाश डाला गया।
यह पैन इंडिया मीट फायरवर्क्स व्यवसाय के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी रही।



