.
इंदौर

महाविद्यालय में स्टूडेंट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

.

*महाविद्यालय में स्टूडेंट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन*

इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर की प्लेसमेंट सेल द्वारा  विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *डॉ. संपूर्ण मेहता, एसोसिएट प्रोफेसर एवं हेड–आउटरीच, ठाकुर ग्लोबल* बिज़नेस स्कूल, मुंबई रहे।

अपने प्रेरक उद्बोधन में *डॉ. मेहता ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण की बारीकियों, वर्तमान समय की चुनौतियों, कौशल विकास, सही दिशा में निर्णय लेने तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया* । उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास एवं सतत सीख के महत्व को स्पष्ट किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने करियर, उच्च शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित अपने प्रश्न रखे, जिनका डॉ. मेहता ने सहज एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया।
इस *कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश उपाध्याय रहे* तथा कार्यक्रम का संचालन *प्रो. रश्मि पाठक* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।*
महाविद्यालय के प्रबंधन वर्ग ने इस आयोजन के लिए महाविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में अतिथि वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!