
भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 58 वीं पुण्यतिथि
भाजपा नेताओं ने बापट चौराहा और भवरकुंआ स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्मरण किया।
नगर के 2077 बूथों पर मनाया गया समर्पण दिवस
इंदौर। भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आज 58 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने बापट चौराहा और भवरकुंआ स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्त्व और कृतित्व का स्मरण किया।
बापट चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, सुरेश कुरवाडे, गोविंद पंवार, भूपेंद्र केसरी, मनोज मिश्रा, राजा कोठारी, राजू चौहान, पृथ्वी गोरे, पंडित महेश जोशी सहित आदि कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
भवरकुंआ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान स्थित प्रतिमा पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, विजय मालानी, अनंत पंवार, घनश्याम शेर, भारत पारख, सचिन बंसल, मदन प्रजापत, नागेश पंवार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सार्वजानिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता और अनुशासन का पाठ सिखाया है, वे ऐसे भारत की कल्पना करते थे, जहां अंतिम व्यक्ति का भी कल्याण हो, उनके दर्शन एकात्म मानववाद में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक का चिंतन था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारें अपनी योजनाओं में अंतिम पंक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर योजना बना रही है। हमारी सरकारों की नीति, योजनाओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

11 -11 लाख के चेक भेंट किए भवरकुंआ स्थित प्रतिमा के समक्ष मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, मधु वर्मा ने अपनी अपनी विधानसभाओं के 11 – 11 लाख के आजीवन सहयोग निधि की राशि के चेक नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को भेंट किए। नगर की सभी विधानसभाओं से 11 लाख रुपये की समर्पण निधि के चेक प्राप्त हुए। देपालपुर के मंडल और निपानिया मंडल से 5 – 5 लाख की राशि के चेक भी मंडल अध्यक्ष ने सौपे है।



