.
इंदौर

डीसीपी ने व्यापारियों व नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील

पुलिस की टीम द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में भ्रमण

.

डीसीपी श्री राजेश कुमार त्रिपाठी सहित यातायात पुलिस की टीम द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में किया भ्रमण
-डीसीपी ने व्यापारियों व नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

– नियमित भ्रमण के परिणामस्वरूप राजवाड़ा क्षेत्र का यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा।

IMG 20260210 WA0083

इंदौर। शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय)  आर. के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात)  राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस इंदौर द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजवाड़ा में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त ( प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारीगण भी उनके साथ उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान राजवाड़ा, सराफा, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक एवं आसपास के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थिति एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त  द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें, जिससे दुकानों के बाहर बनी सफेद पट्टी के भीतर ग्राहक अपने वाहन अल्प समय के लिए खड़े कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान के बाहर कोई वाहन लंबे समय तक खड़ा रहता है, तो उसे अवैध पार्किंग की श्रेणी में माना जाएगा।उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों की शिकायत नागरिक एवं व्यापारी यातायात पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर कर सकते हैं, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से भी अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें एवं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं नियमित भ्रमण के परिणामस्वरूप राजवाड़ा क्षेत्र का यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा तथा वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा प्राप्त हुई।
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!