.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। गुरुद्वारे में निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन…सिक्ख समाज के लगभग 130 सदस्यों ने कराई नि शुल्क जांच…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह के गुरुद्वारा साहेब में HM अस्पताल, बड़वाह सिक्ख समाज के युवाओं द्वारा गठित शहीद भगत सिंह सेवा दल एवं श्री गुरु सिंघ सभा बड़वाह के सहयोग से सिक्ख समाज के लिए रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

श्री गुरु सिंघ सभा बड़वाह समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि शिविर के आरम्भ में बड़वाह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर हिमांशु सिंह एवं डॉक्टर मोहिनी सिंह ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ गुरुद्वारा साहेब में विभिन्न प्रकार की सामान्य एवं गंभीर बीमारियों से संबंधीत विशेषकर सीपीआर से संबंधित प्रमुख जानकारियां साझा की एवं उनसे किस प्रकार बचे इस संबंध में भी जानकारी प्रदान की।

सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से सिक्ख समाज के लगभग 130 सदस्यों ने पंजीयन करवा के विभिन्न प्रकार की जांचें जिसमें शुगर, बीपी, दिल की धड़कन, ईसीजी, ब्लड ग्रुप पहचान आदि जांचे निःशुल्क रूप से करवाई।

मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि इस शिविर का आयोजन गुरुद्वारा साहेब में सिक्ख संगत के लिए सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर से 1 बजे तक आयोजित हुआ, उन्होंने बताया कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सिक्ख समाज के समस्त सदस्यों की जागरूकता को देखकर मौजूद चिकित्सकों को काफी सुकून प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर एचएम टीम के प्रतिनिधि श्री प्रदीप साने द्वारा सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन प्रक्रिया) का प्रदर्शन कर आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे उपस्थित नागरिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर श्री प्रतीक सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शिविर के दौरान बीपी, पल्स, रेस्पिरेशन, तापमान जांच, ईसीजी, ब्लड ग्रुप परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण की सेवाएं प्रदान की गईं।

कुल 130 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 49 की ईसीजी जांच, 70 की ब्लड ग्रुप जांच तथा 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर की सफलता में एचएम परिवार के डॉ. विष्णु, विवेक, प्रशांत, निकिता, वर्षा, अमन, सतीश, तुलसी, बख्शीश कौर, अंतिमा, शुभम एवं चेतना का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। सरदार हरविंदर सिंह, सरदार जितेंदर सिंह, सरदार गुरभेज सिंह,सरदार सुरजीत सिंह,सरदार प्रदुमन सिंह, सरदार कमलदीप सिंह, सरदार जसबीर सिंह आदि सिक्ख संगत ने समिति के इस कदम की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!