
कपिल वर्मा बड़वाह। नगर के रेडियो, संगीत, स्वच्छता, पर्यावरण प्रेमी प्रवीण श्रीमाली सोमवार को निमाड़ की सुरीली धड़कन आकाशवाणी, खण्डवा के लोकप्रिय कार्यक्रम गुड मॉर्निंग खण्डवा पर “विश्व रेडियो दिवस” के अवसर पर अपने मन की बात रखेंगे।
कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 7.21 बजे से होगा। यह कार्यक्रम 101.2 मेगा हर्ट्स पर तथा मोबाइल एप पर भी सुना जा सकता है यहाँ उल्लेखनीय है कि, श्रीमाली विगत 39 वर्षो से विभिन्न आकाशवाणी केंद्रों से निरन्तर जुड़े हुए हैं।



