बड़वाह। बड़वाह गुरुद्वारे में HM हॉस्पिटल की ओर से लगेगा नि शुल्क स्वास्थ कैंप…

कपिल वर्मा बड़वाह। रविवार को बड़वाह गुरुद्वारा साहेब में बड़वाह के HM अस्पताल बड़वाह सिक्ख समाज के युवाओं द्वारा गठित शहीद भगत सिंह सेवा दल एवं श्री गुरु सिंघ सभा बड़वाह के सहयोग से सिक्ख समाज के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा।
श्री गुरु सिंघ सभा बड़वाह समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि शिविर के आरम्भ में बड़वाह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर हिमांशु सिंह एवं डॉक्टर मोहिनी सिंह ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ गुरुद्वारा साहेब में विभिन्न प्रकार की सामान्य एवं गंभीर बीमारियों से संबंधी प्रमुख जानकारियां साझा करेंगी एवं उनसे किस प्रकार बचे इस संबंध में भी जानकारी प्रदान करेंगे।
सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांचें जिसमें शुगर, बीपी, दिल की धड़कन, ई सी जी, ब्लड ग्रुप पहचान आदि जांचे निःशुल्क की जावेगी।
मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि इस शिविर का आयोजन गुरुद्वारा साहेब में सिक्ख संगत के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा, उन्होंने स्थानीय सिक्ख समाज के समस्त सदस्यों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है।



