.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 का विदाई समारोह संपन्न…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत माँ सरस्वती तथा आर्यिकारत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी की पूजा-अर्चना के साथ की गई। विद्यालय परिसर इस अवसर पर उत्साह और भावनाओं से सराबोर रहा।

अपने सीनियर्स की विदाई को यादगार बनाने के लिए जूनियर्स ने इस फेयरवेल कार्यक्रम को ”फेयरवेल-2k26“ का नाम दिया जिसमें आर्या जैन को मिस फेयरवेल तथा दीपेश कुमार उंचोलिया को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए एक ओर सीनियर्स को विभिन्न मनोरंजक टास्क दिए गए तो दूसरी ओर जूनियर्स ने आकर्षक अभिनय, मधूर गीत एवं नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दी। जिन्होंने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के साथ बिताए गए पलों को स्मरण करते हुए भावुक विदाई दी।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. दृष्टि जैन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के मूल्यों को जीवनभर अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जूनियर्स ने भी कक्षा- 12 के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सफलता की कामना की। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक सुनील जैन, शैक्षणिक निदेशिका नीतू जैन, निदेशक आशीष जैन, निदेशिका डॉ. दृष्टि जैन, प्राचार्य अमिता शर्मा, उप-प्राचार्य अजय प्रजापति, संजय महाजन तथा समस्त स्टॅाफ ने बारहवीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सद्प्रयासों के लिए शुभाशीष प्रदान किए। यह विदाई समारोह सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!