.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह। उमरिया चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…बड़वाह में शादी समारोह शामिल होने आया था युवक….

.

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर इच्छापुर हाईवे पर आए दिन दुर्घटना का दौर जारी है। गुरुवार को फिर एक सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई हैं।

दो पहिया सवार 42 वर्षीय मनभावन पिता रामचंद्र खेड़े महेश्वर तहसील के कवड़िया निवासी इंदौर में किसी कंपनी में कार्यरत थे। वे बड़वाह के पास किसी विवाह समारोह मे आए थे। व शादी आयोजन शामिल करने के बाद वह वापस इंदौर की ओर जा रहे थे।

तभी उमरिया चौकी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से उन्हें बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पीएम के लिए मर्चुरी रूम में रखा गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। व पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश मे जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!