.
इंदौरस्वास्थ्य-चिकित्सा

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता के लिए वॉकथॉन आयोजित

कैंसर जागरूकता संदेश

.

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता के लिए वॉकथॉन आयोजित

इंदौर। कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच और स्वच्छ हवा जरूरी में डॉक्टरों का संदेश डॉक्टर्स छात्रा छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया।

कैंसर जागरूकता संदेश विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वच्छ हवा और कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से HCG कैंसर अस्पताल, लंग केयर फ़ाउंडेशन एवं Doctors for Clean Air & Climate Action के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

वॉकथॉन में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, ऑन्कोलॉजिस्ट्स, मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग छात्र-छात्राओं, एनजीओ प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कैंसर सर्वाइवर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टरों ने कैंसर की बढ़ती चुनौती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर जांच, स्वच्छ वातावरण, संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

जागरूकता रैली LIG स्क्वायर से प्रारंभ होकर पलासिया होते हुए पुनः LIG स्क्वायर पर संपन्न हुई। वॉकथॉन को डॉ. संदीप जुल्का एवं वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अमित जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों को स्वच्छ हवा व स्वस्थ जीवन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बॉम्बे नर्सिंग हॉस्पिटल के छात्रों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। आयोजन के माध्यम से कैंसर पीड़ितों का मनोबल बढ़ाया गया और स्वच्छ हवा व स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त संदेश समाज तक पहुँचाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!