
*अ.भा.जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा देश की आर्थिक नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर परिचर्चा संपन्न*
इन्दौर -अ भा जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा बजट परिचर्चा कार्यक्रम में देश की आर्थिक नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
बजट परिचर्चा में जहां हमने अपने देश की आर्थिक स्थिति, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की वही अपने विचारों को साझा करने और एक दूसरे से सीखने का अवसर भी प्राप्त किया।
बजट परिचर्चा कार्यक्रम में, बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जैसे कि आर्थिक विकास, कर नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक कल्याण। इन विषयों पर अपने विचारों को साझा किया और एक दूसरे के साथ चर्चा की।
उक्त विचार फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए व्यक्त किए।
बजट परिचर्चा में फेडरेशन सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सी ए पारस डोसी इंडोथाई ने कैपिटल मार्केट के बारे में विस्तार पूर्वक चिंतन रखा और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच किस तरह से कैपिटल मार्केट में स्थिर रहकर मुनाफा कमाए इस पर बेबाक विचार रखे।
सी ए अभिषेक गांग ने अंतर्राष्ट्रीय कर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ओर सी ए सुनील जैन ने जी एस टी पर विशेष व्यक्त्वय दिया तथा प्रत्यक्ष कर के विभिन्न पहलुओं एवं टैक्स प्लानिंग को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों से समझाया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रोफेशनल कमेटी चेयरमैन सी एस अजित जैन ने आग्रह किया कि महिलाओं को अपनी वसीयत अवश्य बनाना चाहिए। उन्होंने सभी का स्वागत किया।
बैंकिंग कमेटी के चेयरमेन विनोद मेहता ने बजट में बैंकिंग में आए बदलाओ की जानकारी प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किया।संचालन सी ए नरेन्द्र भंडारी ने किया।परिचर्चा के प्रारंभ में मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
परिचर्चा में फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष जैन,प्रकाश भटेवरा, मार्गदर्शक शरद डोसी, उपेन्द्र जैन, सी ए पी डी नागर, राजेंद्र शारडा, आर के नीमा, यशवंत लोभाने,सतीश वेद, रितेश कटकानी,पुखराज लसोड़, सी ए नरेन्द्र जैन, सी एस नवीन पटवा, सी ए दीप्ति सिसोदिया,रवि डफ़रिया आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।



