मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध
बड़वाह। जयस्तंभ चौराहे पर बल्कर वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर हुई मौत…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर के जयस्तंभ चौराहे पर सोमवार एक बल्कर वाहन की चपेट मे आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला नगर के नर्मदा रोड़ स्थित हकीम पेट्रोल पंप के पास रहने वाली सलीमा बी (60) बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार से समान खरीद कर पैदल घर जा रही थी उसी दौरान पीछे से आ रहे बल्कर वाहन की चपेट मे आ गई।
घटना के दौरान मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही महिला के परिजनों सहित नागरिकों मे भारी वाहनों को लेकर बड़ा आक्रोश देखा गया।
वही 112 वाहन से महिला के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।



