.
मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेविविध

बड़वाह। बड़वाह के नर्मदा रोड स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में करने नगदी पर किए हाथ साफ…नगदी रुपए गिनते चोर CCTV में कैद…पुलिस अज्ञात चोर की तलाश मे जुटी…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा रोड स्थित मां नर्मदा बिल्डिंग मटेरियल एंड हार्डवेयर

की दुकान में रविवार सोमवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर काउंटर के ड्राज में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए की नगद राशि पर हाथ साफ कर गया। वही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर चोरी करते हुए कैद हो गया।

दुकान के मालिक पन्नालाल ओछाने ने बताया कि सुबह जब 9 बजे दुकान खोलने आए तो शटर का ताला टूटा हुआ था। व अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें रात साढ़े ग्यारह बजे बाद एक अज्ञात चोर चोरी करते हुए नजर आ रहा हैं। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसका मोबाइल फोन चार्जिंग पर उगाया।

व काउंटर की ड्रॉज से नगदी निकालने के बाद रुपए गिनते हुए भी चोर सीसीटीवी मे नजर आ रहा है। इस मामले मे पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने मे लगी हुई है। व अज्ञात चोर की तलाश मे जुट गई है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!