.
इंदौर

अग्रवाल समाज के 28 मार्च से गांधी हॉल में होने वाले तीन दिवसीय

निशुल्क परिचय सम्मेलन के लिए देशभर में 100 केंद्र स्थापित होंगे

.

,अग्रवाल समाज के 28 मार्च से गांधी हॉल में होने वाले तीन दिवसीय

निशुल्क परिचय सम्मेलन के लिए देशभर में 100 केंद्र स्थापित होंगे

इस बार भी दो हजार से अधिक प्रत्याशियों के आगमन का कीर्तिमान बनेगा – आयोजन समिति की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

इंदौर। ब्रह्मलीन समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की पुण्य स्मृति में श्री अग्रवाल महासभा की मेजबानी में शनिवार 28 मार्च से सोमवार 30 मार्च तक गांधी हॉल परिसर में तीन दिवसीय निःशुल्क 33वां अ.भा. युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए देश के 100 से अधिक शहरों में प्रविष्ठि पत्र पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। हिंदी भाषी राज्यों में इस बार 100 केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रतिवर्ष होने वाले इस निशुल्क अ.भा. परिचय सम्मेलन में 2 हजार से अधिक प्रविष्ठियां मिलने का कीर्तिमान पिछले 2 वर्षों से बन रहा है।

महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष सतीश गोयल एवं महामंत्री अजय बंसल ने बताया कि परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज यशवंत निवास रोड स्थित महासभा के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज बन्धु शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंघल के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिनमें रमेश तायल, एलबी अग्रवाल, मनीष जैन, नवीन गोयल एवं महेश चायवाले को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। मातृशक्ति की कमान श्रीमती उर्मिला गोयल, पुष्पा गुप्ता एवं पिंकी अग्रवाल के जिम्मे करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में समंवयक संतोष गोयल ने बताया कि देशभर से करीब दो हजार युवक-युवती अपने मनपसंद जीवन साथी की तलाश में इस परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में आने वाले प्रत्याशियों के सचित्र विवरण सहित बहुरंगी परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।

तीन दिवसीय इस परिचय सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार 28 मार्च को विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होगा। सम्मेलन में गत 2024 एवं 2025 में दोनों वर्ष लगभग 2 हजार प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी जो पिछले 32 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक संख्या थी। यही नहीं, इस बार भी तत्काल पंजीयन की सुविधा भी तीनों दिन उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया। परिचय सम्मेलन के दौरान मूक परिंदों को ग्रीष्मकाल में पानी रखने के लिए सकोरों का वितरण भी किया जाएगा। समाजबंधुओं को अनेक सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए तीनों दिन विभिन्न संकल्प भी दिलाए जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन स्थल पर हमेशा की तरह सभी प्रत्याशियों के सचित्र विवरण को दर्शाने वाला कोलाज भी प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए तीनों दिन रियायती मूल्य पर भोजन, स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था भी जारी रहेगी। सम्मेलन के लिए देश के उत्तरीय राज्यों से उच्च शिक्षित, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, एमबीए, एमसीए, सीए एवं सीएस सहित देश विदेश से ऊँचे पैकेज पर कार्यरत प्रत्याशियों से लेकर अपने-अपने कारोबार में स्थापित प्रत्याशियों के बायोडाटा भी सभी सम्मेलनों में आते रहे हैं। इस बार भी देश के सभी प्रमुख नगरों में प्रविष्ठि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!