.
खेल जगतखरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ शहर….हम फाउंडेशन के समारोह में विधायक सचिन बिरला की मौजूदगी में सेवादारों, पत्रकारों और खेल सितारों का हुआ सम्मान……

.

कपिल वर्मा बड़वाह। समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी संस्था ‘हम फाउंडेशन भारत’ संस्कृति शाखा द्वारा शनिवार को शहर के साईं मंदिर परिसर में एक भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह आयोजन मालवा प्रांत की सह-संयोजक महिला सहभागिता प्रमुख स्व. श्रीमती विमला चौधरी की पावन स्मृति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।

विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह जिला संरक्षक श्री प्रवीण श्रीमाली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला थे। कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा के मार्गदर्शन एवं शाखा अध्यक्ष नीति देशवाली के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराणा मौजूद रहे। विधायक बिरला ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा की मशाल भी जलाता है।

संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति ————– आयोजन में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी, प्रदेश महामंत्री मनीषा पाटिल और कार्यकारी अध्यक्ष रवि पांडेय ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के सफल संचालन में सह-संयोजक आशा चौधरी, और जिला अध्यक्ष अर्चना आरस, सराहनीय योगदान रहा।

राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षिका और राष्ट्रीय खिलाड़ी का विशेष सत्कार——— समारोह में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षिका शांति चौहान और 8 बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तरुण राजेश लोठ को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए विशेष गौरव प्रदान किया गया। इनके साथ ही डॉ. परेश विजयवर्गीय, आईआईटी चयन हेतु कृष्णकांत धारेकर और एमबीबीएस में चयनित संस्कार ठाकुर का भी सत्कार हुआ।

प्रशासनिक अधिकारियों और सेवाभावी संस्थाओं का सम्मान————- प्रशासनिक क्षेत्र से एसडीएम सत्यनारायण दर्रो , एसडीओपी अर्चना रावत, , थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कानूड़े, बीईओ रेवाराम वर्मा, बीआरसी मेवाराम बर्मन को सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक क्षेत्र में नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील नामदेव सहित नगर के पत्रकारों का सम्मान किया गया। साथ ही सामाजिक संघठन माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा समिति, माँ नर्मदा प्राणी सेवा समिति, बाबूलाल जैन परिवार, टोनी शर्मा, नव्या जन कल्याण समिति और रक्तदान हेतु भूपेंद्र सेन को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए नवाजा गया।

IMG 20260201 WA0012

खेल जगत के सितारों ने बटोरी सुर्खियां ————— शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के 21 से अधिक राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को मंच पर मेडल प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से तारु भालसिंह, यश्विनी, आयुषी किशोर, बानु पवन, आशिया फिरोज, नन्दिनी विक्की, खुशी प्रभु, नेहा रामेश्वर, जानकी केवट, रमिला डावर, प्रिया डावर, शानु चावड़ा, गरिमा चौहान, सोनाली सिटोले, विशाल जाधव, कमल खरते, जितेन्द्र कवछे, यश ठाकुर, शुभम वर्मा, संतोष जाधव और शिवम चौहान शामिल रहे। खेल प्रबंधन के लिए कालूराम वर्मा और डीएस चौहान को भी सम्मानित किया गया।

संस्कृति शाखा बड़वाह पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान ————-कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध आरस, उम्मेद सिंह मुजाल्दे,कविता चौहान,रीना वर्मा,छाया राजोरे,कीर्ति अरोरा, मीना श्रीमाली,गौरीशंकर शर्मा,सोनाली कूचेकर,विजय कर्मा,राधे ठाकुर, रघुनाथ धारेकर,नैना सोनी ,राजेंद्र शर्मा राजा,धर्मेंद्र मंडलोई, जगदीश अग्रवाल, बलजीत अरोरा,निशा अग्रवाल, विशाल सोनी,नवीन दुबे, रत्ना कोठिया, दिलीप मुसले, प्रिया चंद्रवंशी, मिथलेश ठाकुर,बलराम गोयल, इंदर बाल्के, राजेंद्र आवासे ,दीपिका यादव, नगेंद्र तोमर,पंख कौशल,प्रबल चौधरी, राघवेंद्र सोलंकी, ज्योति यादव, गोपाल क्षेत्रे,प्रियंका सोलंकी अनीता ठाकुर,मीना अग्रवाल ,किरण पंड्या,नीता शर्मा ,युवजीत अरोरा का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ परेश विजयवर्गीय ने किया और आभार प्रवीण श्रीमाली जिला संरक्षक ने माना कार्यक्रम पश्चात सभी ने एक साथ स्वरुचि भोज किया इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!