.
इंदौर

77वें गणतंत्र दिवस पर यातायात कार्यालय में समारोह

डीसीपी यातायात ने अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया

.

77वें गणतंत्र दिवस पर यातायात कार्यालय में समारोह

डीसीपी यातायात ने अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

इंदौर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) आनंद कलादगी द्वारा यातायात कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के कारण ही आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो पा रही है।

IMG 20260126 WA0092 IMG 20260126 WA0090

यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 50 अधिकारी/जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस उपायुक्त ने सभी सम्मानित अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं कर्तव्यपालन की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!