.
धर्म-ज्योतिषखरगोनमध्यप्रदेशस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359 वे प्रकाश पर्व पर बड़वाह के गुरुद्वारे मे सजा विशेष दीवान…लंगर का हुआ आयोजन…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह में सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शनिवार को मुख्य दिवस पर 359 वे प्रकाश पर्व पर स्थानीय गुरुद्वारा साहेब में विशेष दीवान सजा।

जिसमे इंदौर से पधारे अमनदीप सिंह जी के जत्थे ने वाहों वाहों गुरु गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला, इन पुतरन के शीश पे वार दिए पुत चार शबदों से एवं कथा व्याख्या के माध्यम से गुरु जी का जस गायन किया।

उसके पश्चात दोपहर तीन बजे तक गुरु के लंगर का आयोजन चलता रहा। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रमुख और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण की।

IMG 20251228 WA0004

श्री गुरु सिंघ सभा के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर 12 दिवसीय आयोजन किए गए। जिसमे नव दिवसीय प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

भाटिया ने बताया कि पिछले 12 दिनों से चल रहे आयोजनों का आज मुख्य दिवस रात्रि को विशेष दीवान के आयोजन के बाद आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सचिवद्वय मनप्रीत सिंह एवं सतविंदर सिंह ने जत्थे एवं आयोजन के साथ लंगर में पधारी हुई संगत व श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!