.
इंदौर

​गोंदवले धाम में सजेगा आध्यात्मिक मेला ‘हरिहाट’, भक्ति की नौ विधाओं से रूबरू होगी नई पीढ़ी*

श्री गोंदवले धाम

.

*​गोंदवले धाम में सजेगा आध्यात्मिक मेला ‘हरिहाट’, भक्ति की नौ विधाओं से रूबरू होगी नई पीढ़ी*

​इंदौर। शहर के प्रसिद्ध उपासना केंद्र श्री गोंदवले धाम (प्रजापत नगर) में इस वर्ष भी आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ब्रह्मलीन संत श्री ब्रह्मचैतन्य गोंदवलेकर महाराज जी की 112वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ‘हरिहाट’ मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

सुयश कोकजे ने बताया कि​मेले का मुख्य आकर्षण: एक ही छत के नीचे भक्ति के नौ रूप हैं।

​इस आध्यात्मिक मेले की सबसे बड़ी विशेषता सनातन धर्म की ‘नवधा भक्ति’ का प्रदर्शन है। जिस प्रकार किसी मॉल में एक ही छत के नीचे जरूरत की सभी वस्तुएं मिल जाती हैं, उसी प्रकार ‘हरिहाट’ में भक्ति की नौ अलग-अलग विधाओं की सांकेतिक दुकानें सजाई जाती हैं।जैसे नाम जाप, यज्ञ कर्म, भजन कीर्तन, सत्संग /प्रवचन, हनुमान चालीसा, गुरु सानिध्य इत्यादि।

यहाँ आने वाले भक्तों को बिना किसी शुल्क के प्रभु भक्ति के विभिन्न मार्ग देखने और अपनाने का अवसर प्राप्त होता है। गोंदवले धाम के अधिष्ठाता और आदर्श आध्यात्मिक गुरु श्री श्रीराम कोकजे गुरुजी के मार्गदर्शन में यह आयोजन अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। गुरुजी का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को यह सिखाना है कि सांसारिक कार्यों (प्रपंच) के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति (परमार्थ) भी आवश्यक है। उनका मानना है कि भक्ति के माध्यम से ही भावी पीढ़ी संयमित और समाधानकारी जीवन जी सकती है।

​कार्यक्रम की रूपरेखा दिनांक: 28 दिसम्बर 2025 (रविवार)​समय: प्रातः 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। स्थान: श्री गोंदवले धाम, प्रजापत नगर, फूटी कोठी चौराहे के पास, सिरपुर तालाब के पास, इंदौर

​धाम ने शहर के समस्त धर्मप्रेमी जनता से आवाहन किया हैँ कि वे इस अनूठे आध्यात्मिक मेले में सपरिवार सम्मिलित होकर भक्ति का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!