
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का अभूतपूर्व स्वागत
इंदौर। विमानतल पर हजारों कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल ढ़माकों, घंटे-घडियालों के बीच किया एतिहासिक स्वागत ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, गोपी कृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सावन सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक टीनू जैन ने की अगवानी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम इंदौर विमानतल पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री नड्डा का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री नड्डा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार पुष्पवर्षा कर नड्डा का स्वागत किया। इसके पूर्व श्री नड्डा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, गोपी कृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सावन सोनकर, प्रताप करोसिया, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक टीनू जैन ने अगवानी कर स्वागत किया।
विमानतल परिसर में बने मंच से संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कहा इंदौर में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व स्नेह देखने को मिलता है, आज भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का स्नेह मिल रहा है, वह यह बताता है कि आप सब ने देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य के रूप में पूरा करने में कमर कस रखी है और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए मैं आप सबको बधाई देता हूँ। हम सब एक उद्देश्य के साथ, एक विचार के साथ समाज को देश को आगे बढ़ाने मे लगे है, मैं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि मप्र में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी की टीम कमल खिलाने में लगी है, सरकार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की टीम, वरिष्ठ मंत्री और सभी विधायक भी उसी संकल्प के लिए कार्य कर रहे हैं, सभी कार्यकर्ता उनका सहयोग करते हुए, उन्हें ताकत प्रदान करे । संगठन सर्वोपरि के भाव के साथ उस संकल्प को जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का देखा है, उसे अपनी मेहनत से अपनी लगन से हासिल कर सके, उसे पूरा होते हुए देख सके।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सुखविंदर मन्नी भाटिया, सौरभ खण्डेलवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झलकियां –
मंच पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में इंदौर नगर की और से कमल के फूलों की बड़ी माला पहनाकर श्री नड्डा जी का स्वागत किया गया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक मोर्चा मोर्चा के नारे लगाते रहे।
युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपने साथ चलित घंटा लेकर शामिल हुए। लगातार घंटा बजाकर उत्साहवर्धन कर रहे थे।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने अटल स्मृति पर्व पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता सुनाई।
पूरा पश्चिमी क्षेत्र भाजपा ध्वजो से पटा नजर आ रहा था।
एक कार्यकर्ता ने नड्डा को मेक इन इंडिया का पीतल का बना चीता भेंट किया।
कार्यकर्ताओं का सैलाब एयरपोर्ट पर उमड पड़ा, मंच के सामने से लेकर एयरपोर्ट के बाहर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। सड़कों के दोनों ओर कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर नड्डा का स्वागत का स्वागत किया।



