तीन सौ की नौकरी करोड़ों का किया साम्राज्य खड़ा संस्था प्रबंधक किसानों के हक पर डाल रहा था डाका। निलंबित कर किया अटैज।
तीन टीमों में 65 से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों ने की करवाई 18 गाड़ियों के साथ पहुंचा लोकायुक्त का दल।

आशीष यादव धार
धार जिले में लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। आदिम जाति सहकारी सोसायटी प्रबंधक के घर और फार्म हाउस पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि, आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल, दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे इंदौर लोकायुक्त की टीम धार जिले पहुंची। आदिम जाति सहकारी सोसायटी प्रबंधकगोवर्धनलाल मारू के घर, दफ्तर और फार्म हाउस पर एक साथ दबिश दी गई हैं। वहीं करवाई इतनी बड़ी थी कि एक टीम बनाई गई जो धार के सरदारपुर तहसील के लाबरिया गांव में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारू के ठिकानों पर बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे की हे टीम को देख परिवार घबरा गए करवाई 9 घंटे चली वहीं टीम दोपहर तक जांच करती रही। प्रबंधक की कलाकारी ऐसी की स्वयं का घर पांच हजार रुपए में सुसाईटी को दिया जो 12 बाय 80 फीट का गोडाउन व तलघर मिला वहीं कुल सामग्री 5081384 रुपए की चल अचल संपत्ति पाई है। यहां निरीक्षक रेणु अग्रवाल के दल ने छापा कार्यवाही की है। वहीं आने वाले दिनों में एक दो विभागों के कर्मचारीयो पर हो सकती हे करवाई।

18 गाड़ियों के साथ 65 कर्मचारी पहुंचे:
छापे में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। लोकायुक्त की टीम लगभग 65 अधिकारियों और 18 गाड़ियों के काफिला के साथ सुबह लाबरिया पहुंची और तीन स्थानों पर एक साथ सर्चिग शुरू की। टीम ने प्रबंधक के दो मंजिला मुख्य निवास और एक फार्म हाउस और निवास से लगभग 500 मीटर दूर स्थित संस्था कार्यालय में जांच की। फॉर्म हाउस में एक मंजिला मकान और बड़ा पशु तबेला बना हुआ है। सुबह सुबह गांव में एक साथ 18 चार पहिया वाहनों में सवार होकर आए अधिकारी के देख गर्मीण चौक गए। गोवर्धनलाल मारू के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। अधिक कर्मचारियों के साथ भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
डीएसपी बोले- शिकायत सही पाई गई:
लोकायुक्त DSP सुनील तालान ने बताया कि प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच की गई थी, जो प्रारंभिक तौर पर सही पाई गई। इसके बाद ही यह संयुक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बरामद सामग्री और दस्तावेजों का पंचनामा तैयार किया जा रहा है। लोकायुक्त की टीमें अभी भी रिकॉर्ड की छानबीन कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी और सभी दस्तावेजों का नियम अनुसार संधारण किया जाएगा। लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें दस्तावेज खंगाल। लाबरिया में अचानक हुई लोकायुक्त की इतनी बड़ी कार्यवाही से घोटालेबाजो में हड़कंप मचा गया हैं।

4 करोड़ की संपत्ति, आय सिर्फ 1.20 करोड़ के आसपास:
दस्तावेजों की छानबीन में प्रबंधक मारू की 4 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति सामने आई है। जांच अधिकारियों के अनुसार उनकी अनुमानित वैध आय इससे काफी कम है। मारू साल 1984 में 300 रुपये प्रतिमाह वेतन पर सेल्समैन के रूप में नियुक्त हुए थे। लगभग 30 साल की सेवा अवधि में उनकी कुल आय लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा, उनकी पैतृक संपत्ति से करीब 40 लाख रुपए की वैध आय का अनुमान लगाया गया है। इस तरह उनकी कुल वैध आय लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के करीब बनती है, जबकि कार्रवाई में मिली संपत्ति वैध आय से कई गुना अधिक पाई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास 30 बीघा से अधिक कृषि भूमि है।
2 लाख नकदी, 15 लाख सोना बरामद:
लोकायुक्त अधिकारियों ने तीनों ठिकानों पर दस्तावेज, रजिस्टर, लेन-देन रिकॉर्ड, तिजोरियों और लॉकर की जांच की। अब तक की कार्रवाई में 2,11,000 नकद, लगभग 15 लाख का सोना, 1 लाख की चांदी और और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। अन्य सामग्री, फर्नीचर, मोबाइल, एसी आदि तलाशी पर पाया गया जो 16,98,500 रुपए का पाया है।यह आवास कुल 14 बाय 120 फीट पर दोमंजिला बना हुआ है जो अनुमानित कीमत सरकारी गाइड लाइन से 82,86,950 रुपए आंकी गई है। भूमि आदि के दस्तावेज प्राप्त हुये है।कुल 8 बैंक खाते की जानकारी प्राप्त हुई है। बीमा पॉलिसी भी मिली हैं।
यह हे मारू के पास संपति का साम्राज्य:
सुझाईटी में एक सेल्समैन की नौकरी करते-करते कब करोड़ों में खेलने लग गया इसका पता खुद को भी नहीं चल आय से अधिक संपत्ति के मामले की जानकारी गांव वालों को मिली तो चौक गए। बता देकि लाबरिया में गायत्री स्कूल के 2 बीघा भूमि पर 50 बाय 30 पर दो मंजिला फार्म हाउस एवं 30 बाय 150 फीट पर आरसीसी का पक्का गोडाउन डेयरी निर्माण किया जाना पाया वहीं एक xuv 500 कार, एक हार्वेस्टर मशीन पार्टनरशिप में, एक मोटर साइकिल कुल 3 वाहन इनके नाम मिले वहीं जो कार्यवाही की उसके खुद की संपत्ति से 291 प्रतिशत ज्यादा आंकी गई हे। वहीं ओर भी संपति हो जो जांच की जायेगी। वहीं लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शून्य पर अपराध कमांक 0/52/2025 धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत दर्ज की जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया



