बड़वाह। इंदौर इच्छापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को मारी टक्कर…एक की मौत एक घायल…

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर इच्छापुर मार्ग पर स्थित बलराज होटल के पास शनिवार रात करीब दस बजे एक अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी।
जिसमें दो पहिया वाहन सवार भाईयों में से एक बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। दोनों भाइयों के नाम वाजिद और साजिद निवासी बलवाड़ा हैं।
रविवार सुबह ग्यारह बजे बड़वाह सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। जानकारी अनुसार शनिवार रात बलवाड़ा निवासी दो भाई वाजिद और साजिद बाइक से इंदौर से बलवाड़ा आ रहे थे, तभी बलराज होटल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दी।
जिसके बाद दोनों को गंभीर घायल अवस्था में बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक भाई वाजिद पिता वाहिद उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। व दूसरे भाई साजिद को मामूली चोटे आई हैं। सुबह मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सोपा गया है।
इस संबंध मे पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश जारी कर दी है।



