विविध

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न*

केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक आगामी कार्ययोजना पर दिया मार्गदर्शन

*भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न*

-केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक आगामी कार्ययोजना पर दिया मार्गदर्शन*

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा विस्तार योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने नए पदाधिकारियों को संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों, प्राथमिकताओं और आगामी महीनों की कार्ययोजना से अवगत कराते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार बूथ संगठन है और प्रत्येक पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि संगठन की योजनाएं, कार्यक्रम और नीतियां आम कार्यकर्ता और जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचे। उन्होंने जनसंपर्क अभियानों को तेज करने, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने तथा मोर्चों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह केवल पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता, समर्पण और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के सक्रिय सहयोग से संगठन आने वाले महीनों में और अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुखी एवं जनसमर्थन प्राप्त करने में सफल होगा।
कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री व सांसद श्रीमती लता वानखेडे़ ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!