धर्म-ज्योतिषखरगोनमध्यप्रदेशशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। विद्यार्थी बालिकाओं के साथ कांग्रेस जनों ने बाल दिवस मनाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्मजयंती को बालदिवस के रूप में बड़वाह के कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को नव्या स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी बालिकाओं के बीच मनाया।

सर्वप्रथम ज्ञान की देवी सरस्वती माता के चित्र का पूजन किया। बाल दिवस के मौके पर संस्था के बच्चों के करकमलों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर मल्यार्पण किया। पंडित नेहरु को बच्चे और गुलाब के फूल अत्यधिक प्रिय थे यही संदेश देते हुए कांग्रेस सेवादल द्वारा सभी बालिकाओं को गुलाब के फूल भेंट कर भारत माता के जयघोष किए। कांग्रेस जनों एवं संस्था शिक्षिका बहनों ने आधुनिक भारत के युगदृष्टा देश के प्रथम प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस जनों ने नव्या संस्था द्वारा निराश्रित बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के संकल्प और योगदान की प्रशंसा कर संचालिका नव्या दीदी और संस्था परिवार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, पार्षद अनिल कानूनगो ने पंडित नेहरु के जीवन परिचय एवं उनके ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया।

युवा कांग्रेस नेता हिम्मत पटेल एवं युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी प्रकाश जैन, सुरेन्द्र मालवीय ने बच्चों को चाकलेट वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। संस्था संचालन महेश पाटीदार जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!