सेंधवा। सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ
-शहर में निकाला गया नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

सेंधवा। रमन बोरखड़े। गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर शहर में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार शाम सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। इसके बाद अटूट लंगर हुआ।
शहर के जवाहर गंज क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा साहिब से सोमवार शाम 5.30 बजे नगर कीर्तन निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इसमें सबसे आगे पंज प्यारे व सेवादार चल रहे थे। इसके साथ ही रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब की शाही सवारी सुशोभित थी। समाजजनों ने पंज प्यारों व सेवादार के पैर धुलाकर और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव सहित विभिन्न समाज व संगठनों ने नगर कीर्तन का स्वागत कर सभी समाजजनों को बधाई दी। पुराना एबी रोड, राम बाजार, श्याम बाजार, संत विनोबा मार्ग होता हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ। प्रकाश पर्व को लेकर गुरद्वारा साहिब में सहेज पाठ की समाप्ति होगी। निशान साहेब के चोले की सेवा दी जाएगी। इसके बाद अटूट लंगर होगा। प्रकाश पर्व के अंतिम दिन 5 नवंबर को बच्चों का कवितापाठ होगा। ज्ञानीजी मोहन सिंह व किशन सिंह सेवादार द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा।

नगर कीर्तन में कमलजी छाबड़ा, हरचरण सिंह भाटिया, अध्यक्ष अजीत सिंह खनूजा, उप प्रधान परमजीत सिंह(रिक्की) राजपाल, सचिव विवेक छाबड़ा, अजय सेठी, दर्शन सिंह राजपाल, रंजीत सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह भाटिया, मनोज मोटवानी, ऋषि भाटिया, सुनील चावला, हरपाल सिंह छाबड़ा, मेजर छाबड़ा, अकाल सिंह,अमरजीत सेठी, संदीप सिंह छाबड़ा, इश्मीत छाबड़ा, गुरबंश भाटिया, बालकृष्ण भाटिया,जसकीरत खनूजा, रूपल राजपाल सुनील छाबड़ा नितिन छाबड़ा, प्रिंस जुनेजा, मनमीत राजपाल,सोनू भाटिया दीपक राजपाल, गुरप्रीत खालसा जयदीप राजपाल सहित समाजजन शामिल हुए।



