.
मालवा-निमाड़खंडवामुख्य खबरे

खंडवा में आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप, विधायक पति और क्रेशर संचालक उतरे धरने पर

जूनी इंदौर लाइन पर धर्मकांटे के पास घंटों चला चक्काजाम, बड़ी संख्या में भाजपा नेता और क्रेशर संचालक पहुंचे समर्थन में

.

खंडवा: 2-2 हजार की मांग से भड़के क्रेशर संचालक, विधायक पति के नेतृत्व में चक्काजाम

खंडवा में आरटीओ और क्रेशर संचालकों के बीच तकरार, एफआईआर की धमकी से बढ़ा विवाद

खंडवा। मुश्ताक मंसूरी। खंडवा में क्रेशर संचालकों ने गुरुवार को आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया। संचालकों का कहना है कि हर डंपर पर दो-दो हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। विवाद के दौरान आरटीओ और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई और एफआईआर की धमकी भी दी गई।

आरटीओ पर अवैध वसूली के आरोप

खंडवा में गुरुवार को क्रेशर संचालकों ने आरटीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जूनी इंदौर लाइन पर धर्मकांटे के पास चक्काजाम कर दिया। संचालकों का आरोप है कि प्रत्येक डंपर से दो-दो हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शन में विधायक पति मुकेश तनवे भी शामिल हुए। इस दौरान उनकी आरटीओ दीपक मांझी से बहस हो गई। आरटीओ ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

30 kdw1


रुपए नहीं दिए तो चालान, केस की धमकी

क्रेशर संचालक राकेश बंसल ने बताया कि उन्होंने रुपए देने से मना किया तो उनके डंपरों को ओवरलोड बताकर चालान किया गया। विरोध करने पर आरटीओ ने शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करने की धमकी दी। इस घटना से संचालकों में नाराजगी फैल गई। विधायक पति ने मौके पर कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। चक्काजाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

वहीं, आरटीओ दीपक मांझी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि नियमविरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।


 बड़ी संख्या में भाजपा नेता और संचालक पहुंचे

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्रेशर संचालक और भाजपा नेता मौजूद रहे। इनमें राकेश बंसल, अंशुल कोठारी, शांतनु दीक्षित, विक्की श्रीमाली, लोकेंद्रसिंह गौड़, और सतनामसिंह होरा शामिल थे। सभी ने आरटीओ पर मनमानी और दबाव बनाने के आरोप लगाए तथा कार्रवाई की मांग की।

30 kdw2


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!