बड़वानीमुख्य खबरे
पानसेमल क्षेत्र के विकास कार्यों पर विधायक बर्डे और मुख्यमंत्री यादव के बीच हुई चर्चा

पानसेमल। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने सौजन्य भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ।
भेंट के दौरान पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित, लंबित एवं आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न विकास प्रस्तावों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने पानसेमल क्षेत्र के समग्र विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।





