सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में 28 अक्टूबर से होगा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, तैयारियां हुई तेज

खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत सेंधवा से होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

28 अक्टूबर से सेंधवा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शुरू होगा। प्रशासनिक टीम ने मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली है। खेलों में पुरुष और महिलाएं दोनों भाग लेंगे और विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

सेंधवा में आगामी 28 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। इस संबंध में खेल महोत्सव संयोजक विवेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र पटेल के नेतृत्व में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र में हो रहा है। महोत्सव की शुरुआत वीर खाजया नायक महाविद्यालय सेंधवा के खेल मैदान से होगी। इसी के तहत अनुविभागीय अधिकारी सेंधवा, आशीष सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

25 vt1

विभिन्न खेलों में पुरुष और महिलाएं लेंगे भाग

महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, चेयर रेस, दौड़, पंजा कुश्ती और नींबू रेस जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिलाएं दोनों भाग ले सकेंगे। विजेताओं को जिला स्तर पर होने वाले आयोजन में भेजा जाएगा, जहां सांसद द्वारा घोषित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

मैदान निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता सचिन शर्मा, बबलू चौधरी, तहसीलदार राहुल सोलंकी, मनीष पांडे, सुरेंद्र शर्मा, सीएमओ मधु चौधरी, बीओ लोकेन्द्र सोहनी, बीआरसी महेंद्र वर्मा और बीएमओ कनेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मैदान की तैयारियों और खेल आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!