बड़वानी; शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी की बालिकाओं का चयन हुआ राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में

बड़वानी; शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी की बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु 5 बालिकाएं अंडर 14 एवं अंडर 17 में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई है।
शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी में 11 अक्टूम्बर को आयोजित सम्भाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी की 04 बालिकाओं प्रतिज्ञा चौहान, वैशाली सोलंकी, वीरा मंडलोई, अम्बिका जामोद ने अंडर 14 में तथा 01 बालिका राजनंदनी पटेल ने अंडर 17 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर संस्था को गौरवान्वित किया है । अगला प्रदर्शन बालिकाएं राज्य स्तर पर शिवनी में करेंगी। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पवार तथा समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।