इंदौर

घोष की धुन पर, हजारों बाल स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासित कदमताल का परिचय।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

घोष की धुन पर, हजारों बाल स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासित कदमताल का परिचय।

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव के निमित्त बाल स्वयंसेवकों के संचलनों का आयोजन इंदौर में किया गया। विजयादशमी के दिन ही परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। इस वर्ष संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस निमित्त संघ अपने शताब्दी वर्ष का उत्सव भी मना रहा है। इस निमित्त इंदौर विभाग के नगरीय क्षेत्र से 35 और ग्रामीण क्षेत्र से 10 बाल संचलन निकाले गए। इन संचलनों में 10 वर्ष की आयु से 18 वर्ष की आयु के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन में 30 हजार से अधिक बाल स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लिया। संचलन मार्ग पर निकलने के पूर्व सभी स्थानों पर वक्ताओं ने उपस्थित स्वयंसेवकों और समाजजन का प्रबोधन किया। जिसमें पंच परिवर्तन, संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, संघ के सौ वर्षों की यात्रा और शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। संचलन के निमित्त लगभग 1 माह पूर्व से कार्य आरम्भ हो गया था। जिसमें घर – घर संपर्क, प्रत्येक बाल स्वयंसेवक का पंजीयन, गणवेश परीक्षण, नई गणवेश निर्माण, मोहल्ला शाखा आदि कार्य संपन्न किए गए। लगभग 20 हजार से अधिक घरों पर संपर्क किए गए, जिनमें 12 हजार नवीन गणवेश तैयार करवाई गई। संचलन हेतु चयनित स्थानों पर घोष वर्ग भी लगाए गए।

IMG 20251012 WA0176 IMG 20251012 WA0178 IMG 20251012 WA0173 IMG 20251012 WA0170

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!