इंदौर

जत्रा की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब, मराठी व्यंजनों का हजारों लोगों ने लिया लुत्फ

रजत जयंती वर्ष उत्सव शुरू

*जत्रा की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब, मराठी व्यंजनों का हजारों लोगों ने लिया लुत्फ*

 *रजत जयंती वर्ष उत्सव शुरू* 

IMG 20251010 WA0073

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा इंदौर के पोत्दार प्लॉजा में आयोजित जत्रा के पहले दिन ही स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, जत्रा का समय दोपहर 2 से रात्रि 11 का था, पर दोपहर 12 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। रजत जयंती वर्ष होने जत्रा 4 दिनों का रहेगा।

इसका औपचारिक शुभारंभ संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सांसद शंकर लालवानी, मिलिंद दांडेकर सहित अन्य अतिथियों ने किया।

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूब अच्छा इंदौरियों ने प्रतिसाद मिल रहा है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्णतः झिरो वेस्ट रहेगा। खाने की प्लेट्स, चम्मच, ग्लास सभी कुछ  100% बेडिग्रेडेबल मटेरियल से निर्मित कंस्यूमेबल्स का उपयोग किया जा रहा है। जत्रा में गिला कचरा और सूखा कचरा कलेक्शन पॉइंट पर ही सेग्रिगेट किया जाता है। करीब 15 से अधिक कचरा कलेक्शन पॉइंट्स बनाये गए है। गीले कचरे को हाथों हाथ खाद में परिवर्तित कर निगम को दिया जाता है। इतने वृहद सामाजिक आयोजन में जहा एक ही समय मे हजारों लोग एक साथ खाने का लुत्फ उठाते है उसके बावजूद परिसर में सफाई व्यवस्था एकदम चाक चौबंद रही। इस प्रकार के सामाजिक आयोजन में स्वच्छता की सजगता ही इन्दोर को एक नम्बर स्थान पर रखने में सहायक रहती  है। निगम द्वारा जत्रा को 2024 में स्वच्छता चैम्पियन के अवार्ड से नवाझा गया था।

फूड जोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि सुबह से ही स्वाद प्रेमियों का आना शुरू हो गया था। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि महाराष्ट्र का प्रसिद्ध दर्शन साटम द्वारा संचालित कला रंजना ग्रुप लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति दी गई।

दर्शन जागीरदार ने बताया कि परिसर में ही भरपूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन लिखिते ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!