इंदौरमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: नायब तहसीलदार और कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन की सतत मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता दर्ज की गई। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने संयुक्त ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसील खुड़ैल के नायब तहसीलदार दयाराम निगम और निलंबित सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र नरवरिया को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश दिया है। बताया गया कि आरोपी रिश्वत की राशि लेने की तैयारी कर रहे थे, तभी लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद विभागीय स्तर पर जांच तेज कर दी गई है।


भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, कड़ी कार्रवाई शुरू

लोकायुक्त संगठन ने स्पष्ट किया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई ने आम नागरिकों में विश्वास को और मजबूत किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

गिरफ्तार नायब तहसीलदार और कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 61(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोकायुक्त की टीम लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बन सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!