.
मध्यप्रदेशखरगोनस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। ‘वेस्ट टू आर्ट’ की थीम पर आकर्षक बनाई कला-कृति…. अब बना आकर्षण का केन्द्र…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका बड़वाह द्वारा वर्षों पुराने कचरा डंपिंग स्थल, जो कि वार्ड क्रमांक 13 सिविल अस्पताल के सामने स्थित था और जहां लोग कचरा फेंकते थे, उसका सफलतापूर्वक रूपांतरण कर दिया गया है।

अब यह स्थल “स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU)” के रूप में विकसित होकर शहरवासियों के लिए एक प्रेरणा स्थल बन गया है। इस अभियान में कचरे को पूरी तरह समाप्त कर ‘वेस्ट टू आर्ट’ की थीम पर आकर्षक कला-कृति बनाई गई, जिसे श्रेया अमित जैन ने तैयार किया। साथ ही प्रारूप मोनु वर्मा, निखिल वर्मा, अमित जैन द्वारा तैयार किया गया।

यह कला न केवल स्वच्छता का संदेश देती है बल्कि प्रधानमंत्री जी से स्वच्छ भारत की यात्रा को भी दर्शाती है। यहाँ अब “I love Barwaha” का सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जो नगर के लिए नया आकर्षण बन गया है। इस नवाचार का लोकार्पण सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं बड़वाह विधायक सचिन बिरला नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते पार्षद एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रजनी भंडारी,पार्षद रुपसिंह रावत, नरेंद्र जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर नगर पालिका बड़वाह लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहल कर रही है।

यह स्थल अब कचरे का ढेर नहीं बल्कि स्वच्छता और कला का प्रतीक बनेगा। हमारा लक्ष्य है और शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

नगर पालिका बड़वाह के इस प्रयास ने न केवल शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया है बल्कि कचरे से कला निर्माण की एक नई मिसाल भी पेश की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!