विविध

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊँचे रावण के पुतले का होगा दहन

 250 फीट की जलेगी लंका 

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊँचे रावण के पुतले का होगा दहन ,250 फीट की जलेगी लंका

दशहरा महोत्सव समिति का सालाना आयोजन 2 अक्टू. की शाम को

इंदौर। दशहरा मैदान पर इस बार भी विजया दशमी पर  2 अक्टूम्बर को 111 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा।

समिति सयोजक सत्य नारायण सलवाडिया और  अध्यक्ष पिंटू जोशी ने बताया कि लालू लाहो रिया, मनोज आर्या और प्रवीण हरगाँवकर, मनोज तोमर की टीम पिछले एक पखवाडे से रामबाग गणेश कॉलोनी में रावण के पुतले का निर्माण कर रही है।बहुत जल्दी रावण के पुतले को दशहरा मैदान पर खड़ा कर दिया जायेगा। रावण दहन  के पूर्व  प्रताप चौराहा से दशहरा  मैदान तक शोभायात्रा  निकलती है। उसके बाद  आतिश  बाजी होती  है। खेमा  इंडस्ट्रीज बीते 50 वर्षो से नि शुल्क आतिश बाजी करती आ रही है। इस आयोजन में  बड़ी

संख्या में लोग शामिल होते  है। सलवाडिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव समिति बीते 50 वर्षो से हर वर्ष विजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन करती आ रही है।  इंदौर  की यह सबसे पुरानी रावण दहन समिति है ।इस समिति में पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रह्लाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी और जितेंद्र  रावरिया भी शामिल है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!