बड़वाह। ब्रॉडगेज रेल लाइन के कार्य में लगे कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने पर किया विरोध…वेतन मिलते ही काम पर लौट कर्मचारी…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह से बलवाड़ा तक चल रहे ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के काम में लगे कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को विरोध किया।
विरोध करते हुए कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे तक कार्य बंद रखा। जिसके बाद वेतन दिया गया। नाराज कर्मचारियों ने बताया कि बलवाड़ा से बड़वाह तक रेलवे लाइन का काम केईसी इंटरनेशनल कंपनी को दिया गया हैं। कंपनी ने छोटे छोटे कामों के लिए कुछ पेटी कांट्रेक्टर रखे हैं।
कर्मचारियों का कहना हे कि नियमित कर्मचारियों को तो समय पर वेतन दिया जाता हैं लेकिन छोटे कर्मचारियों को महीने के आखिरी तक वेतन नहीं मिल पाता ओर न ही पीएफ मिल पा रहा हैं। आवाज उठाने पर काम से निकाल दिया जाता हैं। दुर्घटना या बीमार होने पर इलाज नहीं करवाया जाता इसलिए आज हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश तिवारी बताया कि जल्द ही कर्मचारियों का वेतन पूरा दे दिया जाएगा लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनका कहना हे कि जब तक वेतन नहीं दिया जाएगा जब तक कार्य नहीं करेंगे।
कर्मचारियों द्वारा हड़ताल खत्म नहीं करने पर कुछ समय बाद सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया। जिसके सारे कर्मचारी काम पर लौट गए।



