रीवा से खरगोन तक बड़ा फेरबदल: मध्यप्रदेश में एक दिन में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
प्रदेश में सोमवार को दो चरणों में जारी आदेशों से पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव, 15 जिलों के एसपी और कई पुलिस उपायुक्तों का हुआ तबादला।

मध्यप्रदेश में सोमवार को देर रात तक हुए प्रशासनिक फेरबदल में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इसमें 15 जिलों के एसपी बदले गए। दो चरणों में जारी आदेशों से पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है, जो प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना।
दो आदेशों में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दो चरणों में जारी आदेशों में कुल 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। पहला आदेश शाम को आया, जबकि दूसरा आदेश आधी रात के बाद जारी हुआ।
रात में जारी आदेश में इन जिलों में बदले गए एसपी
रीवा में शैलेंद्र सिंह चौहान, झाबुआ में शिवदयाल, आलीराजपुर में रघुवंश कुमार सिंह, उमरिया में विजय भागवानी, सीधी में संतोष कोरी, नर्मदापुरम में सांईं कृष्ण एस थोटा, सतना में हंसराज सिंह, पन्ना में निवेदिता नायडू, बैतूल में वीरेंद्र जैन, श्योपुर में सुधीर कुमार अग्रवाल, मैहर में अवधेश प्रताप सिंह, खरगोन में रवीन्द्र वर्मा और हरदा में शशांक को नया एसपी बनाया गया।
शाम के आदेश में हुए बदलाव
अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी को नया एसपी बनाया गया। इसके अलावा भोपाल में रियाद इकबाल को एसएसपी रेडियो नियुक्त किया गया। उनकी जगह विवेक सिंह को पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भोपाल बनाया गया। अभिनव चौकसे को पुलिस उपायुक्त (जोन-3) भोपाल, आशुतोष को पुलिस उपायुक्त (जोन-1) भोपाल और कुमार प्रतीक को पुलिस उपायुक्त (जोन-2) इंदौर बनाया गया।