दादा निर्भय सिंह पटेल के विचार आज भी कर रहे हैं पथ प्रदर्शन – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
दादा निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

दादा निर्भय सिंह पटेल के विचार आज भी कर रहे हैं पथ प्रदर्शन – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव*
दादा निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
इंदौर।स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल स्मृति विचार मंच समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन भारतीय मंत्री स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज देवी अहिल्या सभागृह, खंडवा रोड, इंदौर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। दोनों ही गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया और युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल दो लाख तीस हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। डेली कॉलेज की छात्र संघमित्रा भार्गव ने अपने उत्कृष्ट तर्क-वितर्क से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर साउथ वैली स्कूल के छात्र अथर्व राठौर रहे। प्रतियोगिता में कृषि, रेल और खेल जैसे विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विषयों पर आयोजित वाद–विवाद में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को दस–दस हजार रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इक्यावन सौ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज श्रेणी में जय मिश्रा प्रथम स्थान पर रहे।
कुल 60 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें 22 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया इनमे से सोलह स्कूल और कॉलेज स्तर के 6 विद्यार्थी थे। प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को श्रेष्ठ घोषणा पत्र तैयार करने के लिए ग्यारह–ग्यारह हजार रुपए के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रवि पटेल और निरल पटेल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समिति का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विचारशील, तर्कसंगत और रचनात्मक संवाद की दिशा में प्रेरित करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज पटेल ने कहा कि यह उनके पिता दादा निर्भय पटेल की स्मृति में आयोजित होने वाला एक ऐसा कार्यक्रम है जो युवाओं को सालों से देश के बारे में सोचने और नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है।
विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दादा निर्भय सिंह जी पटेल के आदर्शों पर ही हम लोग चल रहे हैं उनकी विचारधारा और उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे लिए मशाल की तरह है जो हमारे लिए पथ प्रदर्शन कर रहा है और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र जी तोमर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वाद–विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ न केवल प्रतिभा को मंच देती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूत करती हैं।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट , विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।