
बड़वानी। रमन बोरखड़े। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जिले के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी है। पूर्व जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी को एक बार फिर बड़वानी जिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। पार्टी संगठन में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए कई नामों पर चर्चा हुई थी, लेकिन अंततः कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता और बाला बच्चन के करीबी माने जाने वाले नानेश चौधरी पर भरोसा जताया। इससे जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है