मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। बड़वाह के शासकीय महाविद्यालय में फहराया गया 100 फिट ऊंचा तिरंगा… दो पहिया वाहन से निकाली तिरंगा यात्रा…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर नगर के शासकीय कालेज में 100 फिट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया।

इसके पूर्व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी से शासकीय कालेज तक भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों देशभक्त देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल रहे।

IMG 20250815 21322161

कॉलेज परिसर में तिरंगा यात्रा पहुंचने के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक सचिन बिरला, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ जनभागीदारी समिति के सदस्य रोमेश विजयवर्गीय, रवि एरन, गणेश चौधरी, राजू राठौर के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर के द्वारा 100 फीट ऊँचे ध्वज दंड पर पर करीब 600 वर्गफुट का विशाल तिरंगा फहराया।

इसके बाद एनसीसी स्काउट ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। व राष्ट्रगान हुआ। विदित रहे कि यह क्षेत्र का सबसे ऊँचा 100 फिट का तिरंगा हैं। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद, विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा के साथ पूरी समिति को बधाई दी।

IMG20250815105821
oppo_2

इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल के स्लोगन के माध्यम से विदेशी चीजों को ना अपनाते हुए स्वदेशी समान अपनाने के साथ स्वच्छता रखने की बात भी की गई। समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सुराणा ने जनभागीदारी के माध्यम से स्थापित किए गए तिरंगे के साथ भविष्य में कालेज का विशाल प्रवेश द्वार पर विवेकानन्द जी की प्रतिमा स्थापित करने के सम्बन्ध में जानकारी दी।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर तहसीलदार शिवराम कनासे के साथ समस्त अमला मौजूद रहा। इस आयोजन में सीआईएसफ के जवान, विद्यार्थियों शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

IMG20250815112546
oppo_2

इस दौरान सांसद, विधायक नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा प्रवेश द्वार एवं विवेकानंद जी की प्रतिमा के शिलालेख का शिलान्यास किया गया। अंत में समिति सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर डॉ अरविन्द श्रीवास्तव ने किया। आभार प्राचार्य डॉ मंगला ठाकुर ने माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button