मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा व बाईक रैली…नपाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील…

कपिल वर्मा बड़वाह। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बुधवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा के साथ बाईक रैली निकाली गई।

यात्रा की शुरुआत नागेश्वर मंदिर प्रांगण से हुई जो झंडा चौक, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड, मुख्य चौराहा, जय स्तंभ, महेश्वर रोड़ आदि प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर पालिका प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग पर सभी देशभक्त हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,एसडीएम सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, बीआरसी मेवाराम बर्मन, भाजपा नेता रोमेश विजयवर्गीय, सुरेंद्र पंड्या,भाजपा जिला मंत्री दीपक सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, रवि एरन सहित सीआईएसफ के जवान, नगर के नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।

यात्रा का शहर में सभी धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा ,पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि आज बड़वाह शहर में विशाल तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकली गई। इस दौरान यात्रा में सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

नपा अध्यक्ष ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के नागरिकों ने अपने घर पर तिरंगा लगाया हैं नपा अध्यक्ष ने आम नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाए ओर 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button