बड़वाह। साईं हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक मोहिनी ठाकुर पर इलाज में लापरवाही का आरोप….सनावद में इलाज के बाद महिला मरीज की स्थिति गंभीर…

कपिल वर्मा बड़वाह। सनावद नगर में संचालित साईं हॉस्पिटल के पदस्थ महिला चिकित्सक महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्राम सालाखेड़ी के ग्रामीणों ने सनावद पुलिस थाने में आवेदन दिया।
जिसमें डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं। फरियादी बिहारी लाल यादव निवासी सालाखेड़ी ने बताया कि मेरी पत्नी ममता यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसे दिखाने के लिए हम सनावद के सांई हॉस्पिटल लेकर आए।
यहां हॉस्पिटल में पदस्थ महिला चिकित्सक मोहिनी ठाकुर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर मोहिनी ठाकुर की सलाह के बाद बच्चेदानी के ऑपरेशन हेतु ममता बाई को 10 जून को साईं हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर मोहिनी सिंह ठाकुर द्वारा मेरी पत्नी की बच्चेदानी में गठान होना बताया गया था।
जिनका ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन के दौरान मुझे ऑपरेशन ओर अस्पताल का खर्चा बताया गया। मेरे परिवार द्वारा विलंब होने पर अस्पताल और डॉक्टर द्वारा पैसे जमा करने के दबाव बनाया गया। मेरे द्वारा पैसे जमा करने का उपरांत ऑपरेशन किया गया।
महिला के पति ने बताया कि मुझे ऑपरेशन से संबंधित पूरी जानकारी नहीं दी गई और ऑपरेशन के पूर्व होने वाली जांच भी नहीं की गई। मेरी पत्नी को ऑपरेशन थियेटर में ले गए। जहां डॉक्टर ने आपरेशन करते समय पाया कि महिला ऑपरेशन करने की स्थिति में नहीं है। तो डॉक्टर द्वारा बच्चेदानी निकाल दी गई। जिसमें कैंसर की गठन निकली।
इस संबंध में डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुझे या मेरी पत्नी को ऑपरेशन के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस कारण अज्ञानता वश मेरी पत्नी का कैंसर का इलाज नहीं हो पाया। और मेरी पत्नी को इस हालत में छोड़ दिया गया। जिससे उसका स्वास्थ्य और खराब हो गया।
उसका इलाज फिलहाल में गुजरात का अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मेरे पारिवारिक को मानसिक एवं आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है।
डॉ ठाकुर सांई हॉस्पिटल द्वारा मेरी पत्नी का ठीक से इलाज नहीं किया गया और इलाज के पूर्व लापरवाही बरतते हुए मेरी पत्नी के स्वास्थ्य की ठीक ढंग से जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ मेरे से पैसा वसूला गया। इस ऑपरेशन के बाद मेरी पत्नी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।
जिसकी जिम्मेदार पूर्ण रूप से डॉक्टर मोहिनी सिंह ठाकुर एवं हॉस्पिटल की है। फरियादी ने परिवार के अन्य लोगों के साथ पुलिस थाने में एएसआई चंपालाल सोलंकी को आवेदन देकर चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
परिजनों ने चेतावनी दी हैं कि यदि अस्पताल प्रबंधन ओर डॉक्टर पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम उच्च स्तर पर भी शिकायत करेंगे।